चंद्रगिरी तीर्थ में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति महामहोत्सव डोंगरगढ़ में मनाया जा रहा है। आज विनयांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल हुए। गृहमंत्री ने गुरु मंदिर ‘विद्यायतन’ का विधि विधान से शिलान्यास किया।
प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में ₹100 का स्मारक सिक्का, डाक विभाग का विशेष लिफाफा, 108 चरण चिन्हों व चित्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में मुनि गण एवं समाज जन उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विनयांजलि सभा को संबोधित किया। कहा कि कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र को समर्पित रहा है। तप और साधना से उन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई। शाह ने आगे कहा कि महाराज जी केवल संत नहीं एक युग पुरुष थे। उन्होंने नए विचारों को जन्म दिया। (साभार: patrika.com)
टिप्पणी जोड़ें